मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में यात्रियों से भरी बस पलटी, श्रमिकों से भरी बस में मची चीख-पुकार

up bureau

मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।

बिजनौर में यात्रियों से भरी बस पलटी, श्रमिकों से भरी बस में मची चीख-पुकार
बिजनौर में यात्रियों से भरी बस पलटी, श्रमिकों से भरी बस में मची चीख-पुकार
शेयर करें

बिजनौर। मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है।

लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस जनपद बिजनौर के मुरादाबाद हाईवे पर गांव पावटी अम्हेड़ा की बीच स्टेट गांव रुस्तमपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पलट गई।

इस हादसे में बस में बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिर, अमीर हसन, अमान अहमद समेत करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस व राहगीरों को बमुश्किल बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर भिजवाया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें