Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास, कहा- पूरे प्रदेश में बिना पक्षपात के हो रहे सभी कार्य  

हरियाणाः कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास, कहा- पूरे प्रदेश में बिना पक्षपात के हो रहे सभी कार्य  

जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के मानकपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर साहित्य प्रचार समिति द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू ने की।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के मानकपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर साहित्य प्रचार समिति द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू ने की।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ,महिलाओं समेत कई ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने मानकपुर के श्री गुरु रविदास मंदिर हाल में 5 लाख 50 हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शेष बचे विकास कार्यों के लिए 5 लाख 50 हजार का अनुदान देने की घोषणा की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बिना पक्षपात के सभी कार्य हो रहे हैं। जनहित की सैंकड़ों योजनाएं आज जनता के हित के लिए चल रही है। आज सभी काम बिना सिफारिश के आपने आप हो रहे हैं। यही कारण है कि जनता का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आज लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कहा कि सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ मौजूदा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com