नई दिल्ली। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने मंगलवार को ग्रामीण दिल्ली के सुदूर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने बवाना-नरेला व बख्तावरपुर-पल्ला रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि बवाना-नरेला रोड पर मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम के ठीक न होने से सड़कों पर जलजमाव होता है।

