मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः बुलंदशहर में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत

Rakesh

यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र के स्याना-गढ़ मार्ग पर हुआ। दोनों छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्याना-गढ़ मार्ग पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई।

victim
शेयर करें

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र के स्याना-गढ़ मार्ग पर हुआ। दोनों छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्याना-गढ़ मार्ग पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई।

मृतक छात्रों की पहचान आरजू (15) व गौरव कुमार(15) के रूप में हुई। दोनों कक्षा 9वीं के छात्र थे। दोनों नयाबास के निवासी थे। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने स्याना-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस  ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

शेयर करें