Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिकंजाः जमीन पर किया अवैध कब्जा तो सपा के पूर्व विधायक समेत 22 पर दर्ज हो गई FIR, अयोध्या हाइवे पर बेशकीमती ज़मीन का मामला

शिकंजाः जमीन पर किया अवैध कब्जा तो सपा के पूर्व विधायक समेत 22 पर दर्ज हो गई FIR, अयोध्या हाइवे पर बेशकीमती ज़मीन का मामला

सपा के पूर्व विधायक समेत 22 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। सपा से बीकेटी के पूर्व विधायक रहे राजेंद्र यादव भी FIR में नामजद के गए हैं। इसके अलावा लखनऊ की पूर्वी सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे रमेश श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। रमेश श्रीवास्तव हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं। इन सभी लोगों पर अयोध्या हाइवे पर बेशकीमती ज़मीन पर फ़र्ज़ीवाड़े का आरोप है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। सपा के पूर्व विधायक समेत 22 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। सपा से बीकेटी के पूर्व विधायक रहे राजेंद्र यादव भी FIR में नामजद के गए हैं। इसके अलावा लखनऊ की पूर्वी सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे रमेश श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। रमेश श्रीवास्तव हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं। इन सभी लोगों पर अयोध्या हाइवे पर बेशकीमती ज़मीन पर फ़र्ज़ीवाड़े का आरोप है।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज़ का इस्तेमाल कर ज़मीन का बैनामा कराया है। सभी आरोपी चिनहट, इंदिरानगर, अलीगंज समेत अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

अवैध रूप से ज़मीन पर काबिज़ व फ़र्ज़ीवाड़े में मददगार लोगों में धनंजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जानार्दन सिंह, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौबे, सुनील कुमार चौबे, सौरभ कुमार वर्मा, मुस्तकीम सिद्दीकी, साजिदा सिद्दीकी, एजाज अहमद खान, योगेश मिश्रा, अरविन्द कुमार कुशवाहा, बिलाल खान, हेमंत कुमार कुशवाहा, मो. अनवर हुसैन, विजय कुमार वर्मा, भल्लू मिया, मो. शफीक और अनिरुद्ध कुमार मिश्रा पर भी चिनहट थाने में IPC की धारा 406,420,467,468,471,447 व 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ FIR चिनहट निवासी सुरेंद्र कुमार बजराय ने दर्ज कराई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com