Mathura : थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी कूड़ेदान उठाने वाली गाड़ियों के साथ थाना सदर बाजार पहुंच गए।

