देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के पिड़रा घाट पुल से छात्रा ने छलांग लगा दी। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अकटहिया गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने गोर्रा नदी के पिड़रा पुल से रविवार को छलांग लगा ली। लोगों की सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची।

