1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः जलाभिषेक के लिए जल लेने गईं दो युवतियां न्यार नदी में बहीं, शव बरामद

उत्तराखंडः जलाभिषेक के लिए जल लेने गईं दो युवतियां न्यार नदी में बहीं, शव बरामद

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में दो युवतियां न्यार नदी में बह गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राजस्व विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

By Rajni 

Updated Date

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में दो युवतियां न्यार नदी में बह गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राजस्व विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने दोनों युवतियों के शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर न्यार नदी से बरामद किए।

पढ़ें :- उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

दोनों युवतियां सावन के सोमवार पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन इससे पहले दोनों युवतियां न्यार नदी के पास जलाभिषेक के लिए जल लेने गईं थीं। इस दौरान दोनों युवतियों का अचानक पैर फिसल गया और दोनों न्यार नदी में बह गईं।

गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवतियों के शव बरामद किए। मृतकों में एक युवती रूबी ओडलसैण जबकि दूसरी अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com