1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः पानी के बहाव से भीमगोडा बैराज का गेट टूटा, हरिद्वार में गंगा चेतावनी लेवल पर पहुंची

उत्तराखंडः पानी के बहाव से भीमगोडा बैराज का गेट टूटा, हरिद्वार में गंगा चेतावनी लेवल पर पहुंची

गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच सोमवार को हरिद्वार के भीमगोडा बैराज का गेट no-1 टूट गया। हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। टिहरी बांध से 5145 क्यूसेक पानी भागीरथी में छोड़ा गया।

By Rajni 

Updated Date

हरिद्वार गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच सोमवार को हरिद्वार के भीमगोडा बैराज का गेट no-1 टूट गया। हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। टिहरी बांध से 5145 क्यूसेक पानी भागीरथी में छोड़ा गया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह

गढ़वाल के श्रीनगर अलकनंदा बैराज से 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गंगा में करीब 8000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरिद्वार के भीमगोड़ा बराज का गेट नंबर एक टूट गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने हरिद्वार जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बचाव के लिए निचले इलाके से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

हरिद्वार के भीमगोडा बैराज का गेट नंबर एक सोमवार को अचानक टूट कर गिर पड़ा। फाटक के टूटने से वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भीमगोडा बैराज के कंट्रोल रूम को दी।

जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाटक को देखकर अपने अधिकारियों को जानकारी दी। वहीं आज गंगा का जलस्तर चेतावनी लेवल पर पहुंच गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने के चलते गंगा का जलस्तर 292.95  मीटर पर पहुंच गया है। 293 मीटर चेतावनी का लेवल है। जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। फाटक टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com