मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः खर्च के लिए स्मैक के धंधे में उतरी LLB छात्रा, मां भी दे रही थी साथ, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

Rajni

यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी करते मां और बेटी को गिरफ्तार किया है। बेटी LLB कर रही है।

arrest
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी करते मां और बेटी को गिरफ्तार किया है। बेटी LLB कर रही है। दोनों के पास से स्मैक और 42 हजार नगदी बरामद हुई है।

बिंदकी कोतवाल अरुण चतुर्वेदी  मंगलवार को गश्त दौरान मीरखपुर नई बस्ती इलाके पहुंचे। पुलिस को देखकर दो महिलाएं भागने लगीं। महिला सिपाहियों के सहयोग से पुलिस ने शांति देवी और उसकी पुत्री कोमल को पकड़ा। दोनों मीरखपुर नई बस्ती निवासी हैं।

परचून की दुकान से स्मैक बेचने का चल रहा था धंधा

कोतवाल ने बताया कि दोनों के पास से 26 ग्राम स्मैक और 42 हजार 535 रुपये बरामद हुए। रुपये स्मैक की बिक्री के थे। आरोपियों में कोमल एलएलबी की छात्रा है। कोमल का पति राज उर्फ धर्मवीर लोधी अपने जहानाबाद निवासी मामा श्यामबाबू के सहयोग से बाराबंकी से स्मैक लाकर देता था। परचून की दुकान से मां-बेटी स्मैक बेचती थी।

धर्मवीर शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोमल ने पुलिस को बताया कि घरेलू और पढ़ाई खर्च के लिए धंधे में शामिल हुई थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है। सीडीआर के जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है। मामले में टीमें लगाई गई हैं।

शेयर करें