मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

चमोली में बड़ा हादसाः मौत का सौदागर बना नमामि गंगा प्रोजेक्ट, कार्यस्थल पर करंट की चपेट में आने से 16 की मौत, कई झुलसे

Rajni

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

accident
शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार की सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर करीब 30 लोग मौजूद थे।

सीएम पुष्क

र धामी ने हादसे की न्यायिक जांच के दिए आदेश

सीएम पुष्कर धामी ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए झुलसे लोगों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था।

बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एचटी के तार नहीं टूटे हैं। मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है।

सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

शेयर करें