मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रूड़की में पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्कर, तीन की जान गई

Rajni

उत्तराखंड के रूड़की के मंगलौर हाईवे पर गुड़ मंडी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे सात वर्षीय बच्चे समेत तीन की मौत हो गई।

roorkee accident
शेयर करें

रूड़की। उत्तराखंड के रूड़की के मंगलौर हाईवे पर गुड़ मंडी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे सात वर्षीय बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।  तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो अलग-अलग बाइकों पर सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक बाइक पर सवार महिला सानो, पुत्र जाहिद और उनके 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों तेलीवाला पाडली गुर्जर के निवासी थे। मृतक किसी रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे थे। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार रामपुर रुड़की निवासी शमीम और गुलाब नगर निवासी अरशद घायल हो गए।

परिजनों ने बताया कि यह दोनों देवबंद स्थित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों और मृतकों के शवों को रुड़की स्थित सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकत्सकों ने महिला, बच्चे और युवक को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद परिजनों की भीड़ रुड़की सिविल अस्पताल में लग गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हाइवे पर जाम लग गया।

शेयर करें