मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सांप से डसवा कर व्यापारी अंकित चौहान की ले ली गई थी जान, पीछा छुड़ाने को महिला ने अपनाया खौफनाक तरीका

Rajni

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान की हत्या में सांप का सहारा लिया गया था। आरोपियों ने व्यापारी को सांप से डसवाया था और इसे हत्या का रूप दे दिया था।

police
शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान की हत्या में सांप का सहारा लिया गया था। आरोपियों ने व्यापारी को सांप से डसवाया था और इसे हत्या का रूप दे दिया था। यह खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि राज्य के अंदर इस तरह का पहला मर्डर केस है, जिसमें सांप से डसवा कर किसी की हत्या करवाई गई है। इस हत्याकांड में एक महिला समेत पांच लोग शामिल थे। महिला का नाम डाली उर्फ माही है, जिसने पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी।

पुलिस ने सपेरे को किया गिरफ्तार

अंकित के पैर में सांप से डसवा कर हत्या को अंजाम दिया गया। जिसमें एक सपेरे का इस्तेमाल किया गया, जो अपने साथ सांप लेकर आया और अंकित के पैर में सांप से डसवाया। पुलिस ने सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल माही समेत चार लोग फरार चल रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एसएससी पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक अंकित चौहान का माही के साथ संबंध भी था। माही अंकित से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन अंकित लगातार माही से मिल रहा था। ऐसे में माही ने अंकित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

टैग: police
शेयर करें