अयोध्या। शासन ने अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंप दी है। सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि भक्तों को कोई परेशानी न हो और वे रामलला का सुगम दर्शन कर सकें। इसी सिलसिले में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।

