मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः गंगा में डूबते 4 कांवड़ियों को जल पुलिस ने बचाया  

Rajni

कांवड़ मेला शुरू होते ही हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर जाने वाले लाखों कांवड़ियों का हरिद्वार में आना शुरू हो चुका है। जहां कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर गंगा जल भरते हैं और गंगा स्नान भी करते हैं।

kanwariya
शेयर करें

हरिद्वार। कांवड़ मेला शुरू होते ही हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर जाने वाले लाखों कांवड़ियों का हरिद्वार में आना शुरू हो चुका है। जहां कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर गंगा जल भरते हैं और गंगा स्नान भी करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि गंगा के तेज बहाव से अनभिज्ञ कांवड़िये गंगा में आगे निकल जाते हैं, जिससे कई बार उनकी जान तक बन आती है।

ऐसा ही मामला बुधवार को भी देखने मे आया। जब दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने आए 4 कांवड़िये दीनदयाल पार्किंग नदी पर बने टापू पर फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद जल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चारों शिव भक्तों का सकुशल रेस्क्यू किया गया।

बचाए गए कांवड़ियों में यश (16) पुत्र अनिल निवासी बवाना दिल्ली , दीपक ( 18) पुत्र कृष्णा निवासी बवाना दिल्ली, लोकेश (16) पुत्र रामगोपाल निवासी बवाना दिल्ली व चमन सिंह (40) पुत्र श्यामलाल गोरखपुर उत्तरप्रदेश शामिल थे।

शेयर करें