मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

अजबः दीवार पर लगा पोस्टर, अगर मैडम पढ़ाने आईं तो बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल, जानें क्या है मामला

Rajni

यूपी के देवरिया जिले में एक ऐसा गांव है। जहां एक मैडम के स्कूल में आने से गांव के लोग विरोध करते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।

school
शेयर करें

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक ऐसा गांव है। जहां एक मैडम के स्कूल में आने से गांव के लोग विरोध करते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। अभिभावकों ने बाकायदा स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगवा दिया।

मामला यह है कि स्कूल में कुछ दिन पूर्व दो शिक्षक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसके बाद विभाग की तरफ से दोनों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में एक शिक्षक विकास कुमार को बैतालपुर विकास खंड तो शिक्षिका तान्या सिंह को रामपुर बीआरसी पर अटैच कर दिया गया।

मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के बेलवनिया  गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। जब शिक्षिका तान्या सिंह को दोबारा बेलवनिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया तो गांव के लोगों ने इनका विरोध करते हुए पोस्टर लगवा दिया और बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा।

ग्रामीणों का आरोप है कि ये मैडम बच्चों को बहुत मारती हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बच्चों को बुलाती हैं। इस संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैने कल ही देवरिया में ज्वाइन किया है।

कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। स्थलीय जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजें।

शेयर करें