मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग से सनसनी, मची अफरा-तफरी

Rajni

देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

firing
शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना हुई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई थी। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है। इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं।

अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच आपस में फायरिंग हुई।

टैग: Court police
शेयर करें