मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस ने तीन ठगों को किया गिरफ्तार, सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से करते थे फ्राड

Rajni

नोएडा में पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 400 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने गाजियाबाद के विजय नगर निवासी दीपक कुमार, विकास सिंह और शाहरुख को गिरफ्तार किया है।

fraud
शेयर करें

नोएडा। नोएडा में पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 400 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने गाजियाबाद के विजय नगर निवासी दीपक कुमार, विकास सिंह और शाहरुख को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी 63 H block में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ढाई साल से लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए, लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, फर्जी कागजात और कंप्यूटर के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया।

थाना सेक्टर 63 की पुलिस गिरोह के अन्य जालसाजों की तलाश रही है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोन दिलाने के नाम पर विज्ञापन देते थे और विज्ञापन के नाम से लोगों से ठगी भी करते थे।

टैग: arrest
शेयर करें