मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रायपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

HO BUREAU

देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र में हुए रवि बडोला हत्याकांड के मुख्य आरोपी योगेश और मनीष को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के हरिद्वार क्षेत्र में आने की सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

accused
accused
शेयर करें

हरिद्वार। देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र में हुए रवि बडोला हत्याकांड के मुख्य आरोपी योगेश और मनीष को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के हरिद्वार क्षेत्र में आने की सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र में एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए, जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर करके भागने का प्रयास किया।  इस पर जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना की सूचना मिलने के बाद हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली है।

शेयर करें