मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी की योजना बनाते चोरों को पुलिस ने घेरा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

HO BUREAU

यूपी के हरदोई जिले की टड़ियावां पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मवेशियों को चोरी करके बेचते थे। हरदोई के टड़ियावां और पिहानी इलाके में मवेशियों को चोरी करने का गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था। एसपी केशव चंद गोस्वामी ने खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी समेत कई टीमों को लगाया था।

accused
accused
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले की टड़ियावां पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मवेशियों को चोरी करके बेचते थे। हरदोई के टड़ियावां और पिहानी इलाके में मवेशियों को चोरी करने का गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था। एसपी केशव चंद गोस्वामी ने खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी समेत कई टीमों को लगाया था।

पुलिस को सूचना मिली कि जपरा गांव के पास जंगल में भैंसों की चोरी करने वाले चोर मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के ठुकरी निवासी रतिपाल को बाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। जबकि हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र के गुलबपुरवा निवासी सद्दाम को दाहिने पैर में गोली मारकर पकड़ा।

पुलिस ने उनके एक अन्य साथी पिहानी के कुरमुली निवासी ताहिर को देर रात गिरफ्तार किया है, जो मवेशियों को खरीदता था। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो आरोपी भागने में सफल हो गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार भैंस व चार पड़िया तथा एक पड़वा, एक पिकअप, दो तमंचे 315 बोर मय तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किए है।

शेयर करें