1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI का छापा, सिसोदिया ने कसा तंज, बोले- उनका स्वागत है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI का छापा, सिसोदिया ने कसा तंज, बोले- उनका स्वागत है

Delhi: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा है. इसकी जानकारी सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने खुद ही दी है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीबीआई का स्वागत है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया कि उनके ऑफिस में CBI का छापा चल रहा है. हालांकि सीबीआई ने अभी तक इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

मनीष सिसोदिया ने शनिवार शाम ट्वीट किया, ‘आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है. उनका स्वागत है. इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली. मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला है और न मिलेगा, क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है. ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है.’

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com