1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्र सरकार गरीबों को उजाड़ने को तत्पर, मोदी झुग्गीवासियों को करना चाहते हैं बेघरः आप

केंद्र सरकार गरीबों को उजाड़ने को तत्पर, मोदी झुग्गीवासियों को करना चाहते हैं बेघरः आप

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ने के आदेश देने का सख्त विरोध किया है। "आप" की वरिष्ठ नेता आतिशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुग्गियों और उनमें रहने वाले लोगों को देखकर शर्म आती है और वो उनसे परेशान हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करने का फरमान दिया है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ने के आदेश देने का सख्त विरोध किया है। “आप” की वरिष्ठ नेता आतिशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुग्गियों और उनमें रहने वाले लोगों को देखकर शर्म आती है और वो उनसे परेशान हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करने का फरमान दिया है।

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने एमसीडी, रेलवे, डीडीए के साथ बैठक कर अफसरों को आदेश दिया है कि दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह सफाया करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में जहां झुग्गी-वहीं मकान देने का वादा करती है और चुनाव बाद झुग्गियों को तोड़ देती है। लेकिन  जब तक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं, तब तक हम किसी झुग्गी को तोड़ने नहीं देंगे।

झुग्गीवालों के लिए ‘आप’ सड़क, कोर्ट और संसद तक लड़ेगी लड़ाई 

झुग्गीवालों के अधिकारों के लिए “आप” सड़क, कोर्ट और संसद तक लड़ाई लड़ेगी ताकि ऐसी ठंड में भाजपा झुग्गी में रहने वालों को बेघर न कर पाए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने दिल्ली की झुग्गियों में रह रहे लोगों को केंद्र सरकार द्वारा बेघर करने करने की रची जा रही साजिश का खुलासा किया।

कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधासभा क्षेत्र सरोजनी नगर में भी केंद्र सरकार गरीब लोगों को उजाड़ने के लिए तत्पर है। सवाल यह उठता है कि केंद्र सरकार ऐसे गैरकानूनी काम को कर कैसे सकती है। ये देश का कानून है कि जब तक लोगों का पुनर्वास नहीं होगा, उनको उजाड़ा नहीं जा सकता है। “आप” के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी बेइमानी और धोखेबाजी करने के बाद सुंदर नगरी में नर्सरी के पीछे के कलस्टर को उजाड़ा गया।

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com