मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

शादी समारोह में चेयरमैन के साले की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Rakesh

यूपी के शाहजहांपुर शहर में शादी समारोह में हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल पहुंच गई। सपा नेता व जलालाबाद नगर पालिका चैयरमैन के बेटे का विवाह था। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे चैयरमैन शक़ील खां के भाई कामिल मुंबई से आए।

firing
शेयर करें

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर शहर में शादी समारोह में हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल पहुंच गई। सपा नेता व जलालाबाद नगर पालिका चैयरमैन के बेटे का विवाह था। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे चैयरमैन शक़ील खां के भाई कामिल मुंबई से आए।

समारोह के दौरान ही कुछ विवाद होने पर कामिल ने भाई के साले निहाल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दिवियापुर की है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वारदात के बाद आरोपी कामिल असलहा सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टैग: murder
शेयर करें