मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Uttarakhand: उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक हादसे, गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

Uttarakhand accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई. एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है.

शेयर करें

Uttarakhand accident news: उत्तराखंड के चमोली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। यह घटना चमोली जिले के जोशीमठ कि है जहां शुक्रवार को गाड़ी करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए. SDRF ने बताया कि गाड़ी में सफर कर रहे दो दस पुरुषों और दो महिलाओं के शव को टीम ने बरामद किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुलेरो मैक्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे.

इस भयंकर एक्सिडेंट की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पहुंचे. इस बीच एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है. दो लोगों के घायल होने की जानकारी है. दुर्घटना की शिकार बुलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है.

दुघर्टना पर SDRF की ओर से बयान जारी किया गया है. एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा, “चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे. राहत अभियान जारी है. पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है.”

घटना पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक

चमोली की घटना पर उत्तराखंड के सीएम ने शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, “जनपद चमोली की जोशीमठ तहसील के अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है. जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का त्वरित रूप से संचालन कर रही है. ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.”

मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता
बता दें कि, मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

शेयर करें