मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Chandauli : जीआरपी टीम को मिली बड़ी सफलता, डीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान पकड़ी 45 लाख की चांदी

up bureau

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जीआरपी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी की टीम फोर्स के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन परिसर में चहलकदमी कर रही थी। इसी दाैरान चार लोगों पर शक हुआ. पुलिस ने जब इन लोगों का बैग चेक किया तो सभी दंग रह गए

Chandauli : जीआरपी टीम को मिली बड़ी सफलता, डीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान पकड़ी 45 लाख की चांदी
Chandauli : जीआरपी टीम को मिली बड़ी सफलता, डीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान पकड़ी 45 लाख की चांदी
शेयर करें

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जीआरपी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी की टीम फोर्स के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन परिसर में चहलकदमी कर रही थी। इसी दाैरान चार लोगों पर शक हुआ. पुलिस ने जब इन लोगों का बैग चेक किया तो सभी दंग रह गए। बैग में लगभग 49 किलो चांदी के जेवरात थे। चारों तस्कर जेवरात बनारस से बिहार लेकर जा रहे थे। वही बरामद गहनों का अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। साथ ही इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।जीआरपी पीडीडीयू कोतवाली में शाम सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने जानकारी दी।

वही सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चारों अभियुक्त जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले. चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी निवासी मों हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव बक्सर (बिहार), सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर (बिहार), गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर (बिहार) और सरोज कुमार निवासी वार्ड नं. 25 जमुना चौक बक्सर (बिहार) वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बताया।

शेयर करें