1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana News: हिसार में गीजर की गैस लीक होने से 2 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा

Haryana News: हिसार में गीजर की गैस लीक होने से 2 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा

Geyser Gas Death: हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,हिसार के नागौरी गेट के नजदीक तिलक श्याम वाली गली (जैन गली) में 2 मासूम भाइयों (13 वर्षीय माधव और 9 वर्षीय सोहम) की गीजर की गैस लीक होने से घर के बाथरूम में मौत हो गई, हेयर कटिंग करवाकर दोनों भाई नहाने के लिए बाथरूम में गए थे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Hisar news: हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,हिसार के नागौरी गेट के नजदीक तिलक श्याम वाली गली (जैन गली) में 2 मासूम भाइयों (13 वर्षीय माधव और 9 वर्षीय सोहम) की गीजर की गैस लीक होने से घर के बाथरूम में मौत हो गई, हेयर कटिंग करवाकर दोनों भाई नहाने के लिए बाथरूम में गए थे.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को दोनों 13 वर्षीय माधव और 9 वर्षीय सोहम सवा एक बजे के करीब पड़ोस में एक सैलून से हेयर कटिंग करवाकर आए थे. माधव के आने पर उसकी मां हिमानी ने कहा कि वह नहा ले, तब तक सोहम भी आ जाएगा. लेकिन, माधव ने कहा कि दोनों भाई साथ में नहा लेंगे. कुछ देर में सोहम आया तो दोनों भाई नहाने के लिए घर के प्रथम तल पर बने बाथरूम में चले गए. बाथरूम की खिड़कियां बंद थी.

बच्चों ने दरवाजे को बिना कुंडी बंद कर लिया था. करीब 10 मिनट बाद ही मां हिमानी ने दोनों बच्चों को बाथरूम से बाहर आने को आवाज लगाई। लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया. हिमानी ने शौचालय में जाकर देखा तो दोनों मासूम बेसुध पड़े थे. इन्हें बेसुध पड़ा देख इनकी मां की चीख निकल गई. सूचना पर परिवार के सदस्यों ने मौके पर आकर दोनों बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

इन बच्चों के पिता सौरभ शहर में ही एक फोटोग्राफी की लैब चलाते हैं. दोनों मासूम की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. पूरा परिवार सौरभ के गुरुग्राम में रहने वाले वाले मामा के बेटे की शादी में जाने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गया. सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्वजनों से मामले की जानकारी ली.

परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाए बिना शाम को दोनों का दाह संस्कार करवा दिया. सिटी थाना प्रभारी कप्तान सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों की बाथरूम में गैस गीजर की गैस लीक होने से मौत हुई है.

पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com