मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Chandigarh : फिर सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, धरना स्थल पर भिड़े नवजोत सिंह सिद्धू और बरिंदर ढिल्लों

इंडिया वॉइस

चंडीगढ़ में धरना स्थल पर सिद्धू अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कस रहे थे तंज, बरिंदर ढिल्लों के सीधा नाम लेने के कहने पर बरपा हंगामा।

शेयर करें

चंडीगढ़, 7 अप्रैल। गुरुवार को चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का अंदरूनी क्लेश एक बार फिर से सामने आ गया। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू और बरिंदर ढिल्लों आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।

सिद्धू और ढिल्लों आपसे में भिड़े

बतादें कि लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस देशभर में धरने प्रदर्शन कर रही है। चंडीगढ़ में भी इसी मुद्दे पर पार्टी की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा था कि अचानक पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और युवा विंग के नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों आपसे में भिड़ गए।

सिद्धू ने अपनी ही पार्टी को घेरा

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेर रहे थे। सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बिना नाम लिय् निशाना साध रहे थे। सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के लिए चन्नी को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद बरिंदर सिंह ढिल्लों उनपर हमलावर हो गए। उन्होंने सिद्धू से संबंधित नेताओं का सीधा नाम लेने के लिए कहा। उसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त बहस हुई। नौबत जब हाथापाई तक पहुंचने लगी तो आनन-फानन में धरना खत्म कर दिया गया।

शेयर करें