मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

CHC मीरगंज पर डिलीवरी के नाम पर फिर लगा वसूली का आरोप जिला पंचायत सदस्य ने किया धरना प्रदर्शन

up bureau

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर अभी कुछ दिनों पहले डिलीवरी के नाम पर रुपए मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उस वीडियो की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है

CHC मीरगंज पर डिलीवरी के नाम पर फिर लगा वसूली का आरोप जिला पंचायत सदस्य ने किया धरना प्रदर्शन
CHC मीरगंज पर डिलीवरी के नाम पर फिर लगा वसूली का आरोप जिला पंचायत सदस्य ने किया धरना प्रदर्शन
शेयर करें

बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर अभी कुछ दिनों पहले डिलीवरी के नाम पर रुपए मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उस वीडियो की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है कि फिर सीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर पांच हजार मांगने का आरोप जिला पंचायत सदस्य ने लगाया, अस्पताल परिसर के अंदर जिला पंचायत सदस्य ने जमीन पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी ,ओमपाल गंगवार ,सहित संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे।

जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने बताया कि उनके गांव नथपुरा की रहने वाली महिला के सीएचसी पर डिलीवरी हुई स्टाफ ने उनसे पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी स्टाफ ने बिना रिश्वत लिए डिलीवरी नही की जबकि सरकार का निर्देश है कि डिलीवरी निशुल्क की जायेगी ,उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में कोई भी कार्य बिना रुपए दिए नही किया जाता है उनकी मांग है कि पीड़ित के रुपए वापस कराए जाए और जिसने भी डिलीवरी के नाम पर रुपए लिए है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनयपाल ने बताया कि उनको पता चला है कि डिलीवरी के नाम पर रुपए की मांग की गई है जो की गलत है ,जांच करवाकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी

उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि सीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था धरना प्रदर्शन करने वालो को समझा दिया गया है ,पूरे प्रकरण के लिए जांच टीम बना दी गई है अगर किसी पर रुपए लेने का आरोप साबित हुआ तो सख्त कार्यवाही की जाएगी

शेयर करें