Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छठ महापर्वः दिल्ली में 1000 से ज्यादा घाट तैयार, राजस्व मंत्री ने किया निरीक्षण, सभी छठ घाटों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

छठ महापर्वः दिल्ली में 1000 से ज्यादा घाट तैयार, राजस्व मंत्री ने किया निरीक्षण, सभी छठ घाटों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

दिल्ली में सभी पूर्वांचलवासी आस्था के महापर्व छठ को भव्यता के साथ मना सकें, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने शहर भर में 1000 से ज्यादा घाटों का निर्माण करवाया है। छठ घाटों पर तैयारियों की समीक्षा करने के केजरीवाल सरकार के सभी विधायक ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में सभी पूर्वांचलवासी आस्था के महापर्व छठ को भव्यता के साथ मना सकें, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने शहर भर में 1000 से ज्यादा घाटों का निर्माण करवाया है। छठ घाटों पर तैयारियों की समीक्षा करने के केजरीवाल सरकार के सभी विधायक ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं।

पढ़ें :- केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ

इसी कड़ी में राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को मयूर विहार फेज-3 स्थित छठ घाट का दौरा कर अंतिम दौर में चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। इस मौक़े पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न रहे। इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं।

जगह-जगह बनाए गए हैं कृत्रिम घाट

उन्होंने कहा कि छठ का चार दिन का त्यौहार कल से शुरू हो गया है। छठ दिल्ली वालों के लिए और पूर्वांचली भाइयों-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसलिए अरविंद केजरीवाल की सरकार छठ पर बहुत भव्य आयोजन करती है। सरकार द्वारा शहर भर में मोहल्लों में छठ घाटों का इंतज़ाम किया गया है। कृत्रिम घाट बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ज़्यादातर घाटों पर काम लगभग पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम कल सुबह तक पूरा हो जाएगा। कल शाम श्रद्धालु यहां भव्यता से छठी मइया की उपासना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 से ज़्यादा घाट तैयार किए गए हैं ताकि दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को छठ का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। इस घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहां टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतज़ाम दिल्ली सरकार द्वारा किया गया है।

पढ़ें :- विधानसभा में ‘आप’ विधायकों की मांग, सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी बहाल करें LG

घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री ने ज़िला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

मयूर विहार फेज-3 स्थित डीडीए ग्राउंड में केजरीवाल सरकार ने 8 कृत्रिम तालाब का निर्माण करवाया है। बता दें कि मयूर विहार फेज-3 स्थित डीडीए ग्राउंड में केजरीवाल सरकार द्वारा 8 कृत्रिम तालाब का निर्माण करवाया गया है। जहां कई हज़ार श्रद्धालु एक साथ पूजा कर सकेंगे। इस घाट पर ज़्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com