मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे गिरफ्तार, गैंगवार में था शामिल

Rajni

बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेली में आरोपी हिस्ट्रीशीटर छिपा हुआ था।

historysheeter
शेयर करें

बिलासपुर। बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेली में हिस्ट्रीशीटर छिपा हुआ था। बीते दिनों हुए गैंगवार में आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। मामले में 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर का पैदल जुलूस भी निकाला।

दरअसल, बीते दिनों शहर के तारबाहर क्षेत्र के हेवेन्स पार्क होटल के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर मैडी के साथियों ने एक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने पहचान करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

फॉर्म हाउस में छिपा हुआ था हिस्ट्रीशीटर

आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हिस्ट्रीशीटर मैडी की भी इसमें संलिप्तता मिली थी। उसके बाद से पुलिस हिस्ट्रीशीटर मेडी व उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि हिस्ट्रीशीटर मैडी मुंगेली के किसी फॉर्म हाउस में छिपा हुआ है।

पुलिस ने शहर में पैदल जुलूस भी निकाला

इस सूचना पर  पुलिस ने दबिश देते हुए हिस्ट्रीशीटर मैडी व उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों का शहर में पैदल जुलूस भी निकाला। गौरतलब है कि आरोपी मैडी के खिलाफ़ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

बीते दिनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर जिला बदर की भी कार्यवाही की गई थी। सीएसपी,सिविल लाइन, संदीप पटेल ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें