1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा देने के साथ ही तेजस्वी यादव के साथ मिलकर पेश किया नई सरकार का दावा

Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा देने के साथ ही तेजस्वी यादव के साथ मिलकर पेश किया नई सरकार का दावा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ बैठक कर राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने विधायकों के समर्थन वाला पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bihar New Government Formation: बिहार में आज सुबह से चल रहे सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने के साथ ही 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का भी दावा किया है। उन्होंने महागठबंधन के विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र को भी दिया है।

पढ़ें :- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का इंतजार, पांच साल बाद भी नियमित हवाई सेवा ठप

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद वह आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। यहां पर बैठक के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पैदल मार्च कर एक अणे मार्ग पहुंचे। जहां पर महागठबंधन  (आरजेडी, कांग्रेस व वाम दलों) में शामिल होने वाले नेता भी मौजूद थे। इस बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया।

राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार

इसके बाद नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव व ललल सिंह एक ही गाड़ी में बैठकर  राजभवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस नई सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री होंगे। नीतीश ने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी। इनमें विधायक 45 जेडीयू, 79 आरजेडी, 19 कांग्रेस और 21 अन्य दलों के विधायकों के नाम शामिल हैं।

बीजेपी से गठबंधन क्यों तोड़ा गया?

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर - जमानती वारंट, 11 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश

नीतीश कुमार ने कहा कि राजग से संबंध समाप्त करने का निर्णय उनकी पार्टी जद(यू) ने लिया है। बीजेपी के साथ काम करना मुश्किल हो रहा था।

मुख्यमंत्री ने राजभवन के गेट के पास मीडिया से कहा कि ‘पार्टी के नेताओं का कहना था कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद हमने एनडीए का साथ छोड़ दिया है’। सीएम के राजभवन पहुंचने से पूर्व जदयू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जदयू के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com