मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘नियति ऐसी है की फटकार खाकर भी वहीं पड़े’ ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में समाजवादी पार्टी पर बोला जमकर हमला

up bureau

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे जहा उन्होने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश के लोगों ने उनकी लूट का मॉडल देखा है यह लोग लूट मचाने वाले लोग हैं

'नियति ऐसी है की फटकार खाकर भी वहीं पड़े' ,रमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में समाजवादी पार्टी पर बोला जमकर हमला
शेयर करें

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे जहा उन्होने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश के लोगों ने उनकी लूट का मॉडल देखा है यह लोग लूट मचाने वाले लोग हैं और उनके वास्तविक करनामें देखते हो तो कन्नौज की घटित घटना और नवाब ब्रांड समाजवादी पार्टी का असली चेहरा है

जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नौकरियों में वसूली होती थी चाचा और भतीजा लूट किया करते थे दोनों समान रूप से भागीदार हुआ करते थे और जब वसूली ज्यादा हो जाती थी तो चाचा को धक्का दे दिया जाता था और भतीजा बैग लेकर भाग जाता था समाजवादी पार्टी परिवार पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा यह दुनिया के अलग-अलग द्वीपों में दीप खरीदे होगे लेकिन हम लोगों को इसी देश में रहना है

इशारों इशारों पर चाचा पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा चाचा की नियति ऐसी है की फटकार खाकर भी वहीं पड़े रहना है

हमने कहा था कि हिंदुओ को आस्था का सम्मान करेंगे आज आप देख रहे होंगे काशी में विश्वनाथ धाम है आप देख रहे होंगे अयोध्या में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है अयोध्या के मामले में अब कोई संधय हे क्या और मथुरा वृंदावन में भी कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जब समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तब इन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगा दी थी नही मनने दी थी जब में आया 2017 में तब मेने सभी जेल थानों में धूम धाम से मानने के लिए कहा।

शेयर करें