1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बागवानी विभाग में मारा छापा, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

हरियाणाः मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बागवानी विभाग में मारा छापा, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

अंबाला के बागवानी विभाग में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने छापा मारा। जहां कुछ कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस बीच नौ बजकर दस मिनट पर केवल चार कर्मचारी ही दफ्तर में हाजिर मिले।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। अंबाला के बागवानी विभाग में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने छापा मारा। जहां कुछ कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस बीच नौ बजकर दस मिनट पर केवल चार कर्मचारी ही दफ्तर में हाजिर मिले।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के जांच दल अधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बागवानी दस्ते के कर्मचारी व अधिकारी देर से दफ्तर आते हैं। जिससे किसानों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।

उड़न दस्ते के अधिकारी ने बताया कि दस्ते ने सरकार द्वारा जारी स्कीमों के कुछ कागजात अपने कब्जे में लिए हैं, जिसकी गहनता से जांच की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com