कानपुर। यूपी के कानपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा और भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू पांडेय में तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान वहां भाजपा समर्थकों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
बताया जाता है कि नगर अध्यक्ष परिवार के साथ वोट डालने आए थे लेकिन दरोगा द्वारा मतदान कक्ष में उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। नोकझोंक के बाद दरोगा ने भाजपा नगर अध्यक्ष से माफी मांगी। वहां मौजूद मतदाताओं ने बताया कि दरोगा सुबह से कई लोगों के साथ अभद्रता कर चुका है। मामला कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज डबल पुलिया के काकादेव बूथ का है।