Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर HOT SEATः CM योगी और रविकिशन ने डाला वोट, बूथों पर लगी रही लंबी लाइन, मतदाताओं में उत्साह

गोरखपुर HOT SEATः CM योगी और रविकिशन ने डाला वोट, बूथों पर लगी रही लंबी लाइन, मतदाताओं में उत्साह

सातवें चरण के मतदान को लेकर गोरखपुर के मतदाताओं में काफी उत्साह है। सुबह से ही वोटर बूथों पर लाइन पर लगे रहे। लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखनाथ के प्राथमिक विद्यालय कन्या पर मतदान किया। गोरखपुर जिले की दो सीटों सदर और बांसगांव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शाम को 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

गोरखपुर। सातवें चरण के मतदान को लेकर गोरखपुर के मतदाताओं में काफी उत्साह है। सुबह से ही वोटर बूथों पर लाइन पर लगे रहे। लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखनाथ के प्राथमिक विद्यालय कन्या पर मतदान किया। गोरखपुर जिले की दो सीटों सदर और बांसगांव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शाम को 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

सुबह 9 बजे तक गोरखपुर में 12.99% और बांसगांव में 10.39% वोटिंग हुई। CM योगी ने सुबह 7:10 बजे ही वोट डाला। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रविकिशन ने वोट डाला। बांसगांव के बूथ संख्या 178 बसौली बुजुर्ग में EVM खराब हो गई तो डेढ़ घंटे बाद वोटिंग शुरू हो पाई। गोरखपुर के जंगल कौड़िया के थवईपार और रगरगंज गांव के ग्रामीणों ने बूथ संख्या 274 पर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है।

उनकी मांग है कि चकबंदी कराई जाए। गोरखपुर और बांसगांव में कुल 2064 मतदान केंद्र और 3678 बूथ बनाए गए हैं। दोनों सीटों पर 39.18 लाख मतदाता हैं। इन दोनों लोकसभा सीट पर कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गोरखपुर सदर से 13 तो बांसगांव से 8 प्रत्याशियों का भविष्य आज EVM मशीनों में कैद होगा।

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने अपने पति संजय निषाद के साथ मतदान किया है। काजल ने गोपलापुर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान बूथ परिसर स्थित मंदिर में काजल ने पूजा अर्चना की। गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 165 देवकली पर EVM में खराबी आ गई। इस वजह से 40 मिनट तक मतदान रुका रहा।

इसके बाद गड़बड़ी ठीक कर मतदान शुरू हुआ। बांसगांव से बसपा प्रत्याशी डा. राम समुझ इसी बूथ के मतदाता हैं। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2097202 मतदाता हैं। इनमें पुरुष वोटर 1123868 और महिला वोटर 973160 हैं। वहीं बांसगांव लोकसभा में कुल 1820854 हैं, इनमें पुरुष वोटर 968212 और महिला वोटर 852555 हैं। इस तरह दोनों लोकसभा सीटों पर कुल 36 लाख 18 हजार 56 वोटर हैं।

पढ़ें :- दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com