यूपी के जौनपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों से महिलाओं व बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Updated Date
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों से महिलाओं व बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एक पक्ष का आरोप है कि वाट्सअप पर एक राष्ट्रीय पार्टी का स्टेटस लगाए जाने पर दूसरे पक्ष के युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। विवाद इतना बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर धावा बोल दिया।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के आलाधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुटे गए हैं।