महराजगंज। BJP प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को मतदान किया। केंद्रीय मंत्री ने परिवार के साथ मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से घरों से बाहर निकलकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
मंत्री परिवार के साथ कतारबद्ध होकर मतदान कक्ष में पहुंचे। उन्होंने धनेवा धनेई स्थित बूथ संख्या 202 कम्पोजिट विद्यालय पर अपना वोट डाला।