मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कक्षा 9 की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Rakesh

भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया के अनुसार आरोपी लीलेश विश्वकर्मा (27) तथा जितेंद्र ध्रुव निवासी चौगेल ने घटना को अंजाम दिया।

police station
शेयर करें

पखांजूर/कांकेर। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया  के अनुसार आरोपी लीलेश विश्वकर्मा (27) तथा जितेंद्र ध्रुव निवासी चौगेल ने घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता कक्षा नवीं की छात्रा है। घटना 10 व 12 जुलाई 2023 को हुई थी। लेकिन आरोपियों की धमकी से डरी छात्रा ने घटना की जानकारी नहीं दी थी। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता छात्रा के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को लगी।

परिजनों की शिकायत पर भानुप्रतापपुर थाना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376,2DH, 376, 3 ,506 IPC, पॉक्सो 06 पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

शेयर करें