1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ईडी की टीम ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को लिया अपनी हिरासत में

ईडी की टीम ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को लिया अपनी हिरासत में

ED Raid : झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। फिलहाल ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को उत्तराखंड से हिरासत में ले लिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 8 जुलाई 2022। ED Raid on Pankaj Mishra : झारखंड में एक के बाद एक कार्रवाई से ईडी की टीम चर्चा में बनी हुई है। ईडी ने अपनी जांच के दायरे को बढ़ाते हुए झारखंड में हो रही हर गड़बड़ी को पकड़ने का जिम्मा उठा लिया है। इस कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिध पंकज मिश्रा के घर ईडी ने छापेमारी की। जानकारी मिल रही है कि ईडी की टीम ने उत्तराखंड से पंकज मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनको दिल्ली लेकर आया गया है। पंकज मिश्रा के 9 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई सुबह से चल रही है। इस छापेमारी को पूजा सिंघल से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

आपको बता दें की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम पंकज मिश्रा के साहिबगंज आवास पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पंकज मिश्रा के करीबियों के घर व ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि कन्हैया खुडानिया के साहिबगंज के आवास, दाहू यादव के साहिबगंज आवास और व्हाइट हाउस होटल, भगवान भगत के बरहवा आवास, सोनू सिंह के राजमहल आवास, भावेश भगत के बरहरवा आवास, पतरु सिहं के मिर्जाचौकी आवास, ट्विंकल भगत के मिर्जाचौकी आवास, संजय भगत के साहिबगंज आवास व निमाय शील के बरहेट आवास पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com