1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में अन्नदाता सम्मान सम्मेलनः CM ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरियाणा में अन्नदाता सम्मान सम्मेलनः CM ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सिघांनी कस्बे में भाजपा द्वारा अन्नदाता सम्मान सम्मेलन चौ. चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के प्रभारी विप्पुलदेव के साथ प्रदेश के नेता मौजूद थे। लोहारू के विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल द्वारा आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह सिघांनी कस्बे में करवाया गया।

By Rakesh 

Updated Date

भिवानी। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सिघांनी कस्बे में भाजपा द्वारा अन्नदाता सम्मान सम्मेलन चौ. चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के प्रभारी विप्पुलदेव के साथ प्रदेश के नेता मौजूद थे। लोहारू के विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल द्वारा आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह सिघांनी कस्बे में करवाया गया।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोहारू कस्बे के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया तो वहीं कृषि मंत्री ने लोहारू ,सिवानी, बहल कस्बे को सीधा दिल्ली से जोडने के लिए हाईवे की मांग रखी। कार्यक्रम में हरियाणा के प्रभारी विप्पुलव देव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में बहुत कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों व जाटों के साथ गलत रवैया अख्तियार किया है। कांग्रेस ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप घनखड़ पर अशोभनीय टिप्पणी कर जाट समुदाय के प्रति अपना रवैया जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितेषी सरकार है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि छोटे किसानों को सहकारिता खेती करनी चाहिए। जिससे फसलों पर खर्च कम आए और आमदनी अधिक हो। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान अपनी सब्जियों से आचार ,सॉस,मसालों के लघु उघोग लगा कर अपने आय के स्रोत बढ़ा सकते हैं। जिसके लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। हर समय किसानों के लिए सोचते थे। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com