मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः CM ने कहा- अवैध कॉलोनियों में लोग न खरीदें जमीन, सरकार ने  बंद कर रखी है रजिस्ट्री

Rakesh

गदपुरी टोल पर काटी अवैध व्यावसायिक कॉलोनी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों से अपील की है कि अवैध रूप से कटने वाली कॉलोनी में जमीन न खरीदें। सरकार ने ऐसी जगहों की रजिस्ट्री बंद कर रखी है। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

cm manohar lal
शेयर करें

फरीदाबाद। गदपुरी टोल पर काटी अवैध व्यावसायिक कॉलोनी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों से अपील की है कि अवैध रूप से कटने वाली कॉलोनी में जमीन न खरीदें। सरकार ने ऐसी जगहों की रजिस्ट्री बंद कर रखी है। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

भूमाफियाओं द्वारा गदपुरी टोल प्लाजा के पास अवैध रूप से लगभग 130 एकड़ में की जा रही प्लाटिंग को लेकर 2022 में प्रशासन ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन इसके बावजूद वहां पर अवैध रूप से लोगों को जमीन बेची जा रही है। गदपुरी में हो रही प्लाटिंग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सरकार ने अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनियों पर होने वाली रजिस्ट्री पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

illegal plotting

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां पर ऐसी प्लाटिंग है, वहां पर वह जगह न खरीदें अन्यथा नुकसान सबसे ज्यादा खरीददार का ही होता है। CM ने कहा कि बहुत बड़ी मात्रा में जो सरकारी विभागों की जमीन थी, उसे भी खाली कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने फरीदाबाद के गदपुरी और यामाहा प्लांट को लेकर कहा कि अगर इसमें शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें