मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, सावन के पहले सोमवार को की पूजा – अर्चना

up bureau

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन है सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह सावन

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, सावन के पहले सोमवार को की पूजा - अर्चना
शेयर करें

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन है सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना की और गौशाला जाकर गायों की सेवा किया। दूरदराज से बड़ी संख्या में फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हुए थे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में पहुँचे जहां पर एक-एक फरियादियों के पास खुद सीएम योगी आदित्यनाथ गए उनकी प्रार्थना पत्रों को लिया उनकी समस्याओं के निदान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया सीएम योगी ने फरियादियों से मुलाकात की, जिसमें जमीन की समस्या, थाने पर पुलिस द्वारा सुनवाई ना होने और इलाज के धन की मांग आवेदकों ने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को अस्वस्थ किया कि यह सरकार आपकी है और आपकी हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस मौके पर फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों को सीएम योगी ने दुलार किया उन्हें चॉकलेट भी दिया।

रामलीला स्थित मानसरोवर मंदिर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां पर रुद्राभिषेक करके विधि विधान से सावन के पहले सोमवार के मौके पर पूजा अर्चना करके देश में सुख शांति की कामना की।

शेयर करें