मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने सरकारी और निजी कंपनियों के लिए जारी किये नए निर्देश, मिलेगी बड़ी राहत

इंडिया वॉइस

उच्चस्तरीय टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश। पढ़ें क्या हैं नए नियम ?

CM YOGI gorakhpur visit
Big decision of Yogi cabinet: appointment of deceased dependents can be done in other departments as well
शेयर करें

Covid-19 Guideline : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड से बचाव को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोमवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय, निजी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं के अलावा) एक समय में 50 प्रतिशत कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

कोविड पॉजिटिव होने पर सात दिनों के वेतन के साथ अवकाश की व्यवस्था  

इसके अलावा उन्होंने आदेश दिया है कि निजी क्षेत्र के कार्यालयों में सेवारत कोई कर्मचारी यदि कोविड पॉजिटिव होता है तो उसे भी न्यूनतम सात दिनों का वेतन सहित अवकाश अनुमन्य कराया जाए। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रूप से हो, तथा बिना स्क्रीनिंग किसी को भी प्रवेश न दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर एक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों में पैनिक न हो, इसलिए उन्हें सही, सटीक और समुचित जानकारी दी जाए।

प्रदेश में एक्टिव केस की कुल संख्या 33 हजार 946

उन्होंने कहा कि उप्र में वर्तमान में एक्टिव केस की कुल संख्या 33 हजार 946 है। इनमें से 33 हजार 563 लोग होम आइसोलेशन में हैं। लिहाजा बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट पहले के वेरिएंट की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है, जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उनके लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। परन्तु बावजूद इसके कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन करना बेहद जरूरी है। सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, इस वक्त में लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सावधानी और सतर्कता की जरूरत है।

मरीजों के लिए जल्द शुरू हो टेलिकन्सल्टेशन की सुविधा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है। इस क्रम में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जिलों को चिन्हित करते हुए 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए। मतदान तिथि के 10 दिन पहले तक संबंधित जिलों के हर एक नागरिक को टीका-कवर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि, इस नई नीति के अनुसार विस्तृत कार्ययोजना आज शाम तक तैयार कर प्रस्तुत की जाए। सरकारी, निजी क्षेत्र के सभी अस्पतालों में ओपीडी मरीजों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट को प्रोत्साहित किया जाए। मरीजों के लिए टेलिकन्सल्टेशन की सुविधा का विकल्प दिया जाना चाहिए।

बाहर से आने वाले लोगों पर रखें विशेष नजर 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसे स्थानों पर टेस्टिंग के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे लक्षणयुक्त लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में रखा जाए। इनके लिए क्वारन्टीन सेंटर, भोजन और समुचित उपचार की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में हुई दो लाख एक हजार 465 सैम्पल की जांच में कुल 8334 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 335 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। लोगों को मास्क पहनने, टीका लेने और सोशल डिस्टेन्सिंग के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है। कोविड से बचाव के लिए अति महत्वपूर्ण टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारू रूप से चल रहा है।

आज से शुरू हो रही है बूस्टर डोज़ देने की प्रक्रिया 

आज से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्री-कॉशन डोज दी जा रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति को प्री-कॉशन डोज जरूर दी जाए। पुलिस बल के हर सदस्य को प्री-कॉशन डोज दी जाए।

हर जिले के नोडल अधिकारियों को उनके सम्बंधित जिलों में तीन दिवसीय प्रवास पर भेजा जाए। प्रवास के दौरान यह नोडल अधिकारी जिलों में कोविड ट्रेसिंग, टेस्टिंग, टीकाकरण, अस्पतालों की व्यवस्था, गोशालाओं के प्रबंधन, रैन बसेरों के इंतजाम आदि का निरीक्षण करेंगे। आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।

शेयर करें