मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अबू आजमी के बयान पर विधानसभा में गरजे CM योगी, ‘यूपी भेजो, इलाज कर देंगे’

up bureau

क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्‍ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वहीं उन्हें महाराष्‍ट्र विधानसभा की कार्यवाही से सस्‍पेंड कर दिया गया।

अबू आजमी के बयान पर विधानसभा में गरजे CM योगी, 'यूपी भेजो, इलाज कर देंगे'
अबू आजमी के बयान पर विधानसभा में गरजे CM योगी, 'यूपी भेजो, इलाज कर देंगे'
शेयर करें

लखनऊ। क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्‍ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वहीं उन्हें महाराष्‍ट्र विधानसभा की कार्यवाही से सस्‍पेंड कर दिया गया। अब यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस मुद्दे को लेकर सपा पर तगड़ा निशाना साधा है। आज यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी अबू आजमी पर भड़क गए और कहा ‘समाजवादी पार्टी का एक नेता है। उस कमबख्त को औरंगजेब अच्छा लगता है। वो औरंगजेब को अपना आदर्श बताता है। हिम्मत है तो उसको समाजवादी पार्टी से बाहर करो।जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गौरव की अनुभूति करने की बजाए लज्जा महसूस कर रहा हो। औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो। ऐसे लोगों को भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए क्या? सपा को इसका जवाब देना चाहिए। आखिर आपकी ऐसी कौन सी नस दबी हुई है कि आप अपने उस विधायक पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं। सपा उसके बयान का खंडन करे।

वही अपने तेवरों के लिए मशहूर योगी ने कहा- ‘ऐसे लोगों को उत्‍तर प्रदेश भेजो, हम उसका इलाज कर देंगे। यूपी में ऐसे लोगों के उपचार में ज्‍यादा देरी हम नहीं करते। cm योगी का अब ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

शेयर करें