मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Commonwealth Games 2022 : युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, बनाया रिकॉर्ड

इंडिया वॉइस

स्नैच राउंड में जेरेमी लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा।

शेयर करें

बर्मिंघम, 31 जुलाई। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को एक और पदक दिलाया है। जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार के साथ स्वर्ण पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का ये दूसरा गोल्ड है। इससे पहले मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में गोल्ड पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का ये पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंद्यारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा

स्नैच राउंड में जेरेमी लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। क्लीन एंड जर्क में लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। इशके बाद वो क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। इस तरह उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। इस तरह जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक हालिस किया। इस खेल में समोआ के वैपावा इओने (293 किग्रा) ने रजत और नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग उमोफिया (290 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

शेयर करें