Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा पर भड़की कांग्रेसः कहा- जनता के शांतिपूर्वक प्रदर्शन का भी अधिकार छीन रही मोदी सरकार

भाजपा पर भड़की कांग्रेसः कहा- जनता के शांतिपूर्वक प्रदर्शन का भी अधिकार छीन रही मोदी सरकार

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार जनता के शांतिपूर्वक प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है। आज केन्द्र में भाजपा की तानाशाही सरकार द्वारा लगातार देशवासियों को उनके लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार जनता के शांतिपूर्वक प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है। आज केन्द्र में भाजपा की तानाशाही सरकार द्वारा लगातार देशवासियों को उनके लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

उन्होंने ईवीएम हटाओ मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक डा. उदित राज द्वारा ईवीएम को बैन कर वापस बैलट पेपर से चुनाव कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर 22 फ़रवरी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति भाजपा सरकार द्वारा निरस्त करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया,  वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद पारचा, बामसेफ के सी वामन, दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के डर के कारण भाजपा बदले की भावना और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए प्रशासनिक तानाशाही अपना रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com