1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस का केंद्र पर हमला, देश की प्रजातंत्र को किया जा रहा कमजोर

हरियाणाः कांग्रेस का केंद्र पर हमला, देश की प्रजातंत्र को किया जा रहा कमजोर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर भारत न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि लगातार देश की प्रजातंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर भारत न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि लगातार देश की प्रजातंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी यात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। जिस प्रकार से पार्लियामेंट के अंदर 150 से ज्यादा सांसदों को निलंबित कर देना, केवल इस बात के लिए कि वह गृहमंत्री से जवाब मांग रहे थे, कहीं ना कहीं आज प्रजातंत्र का हनन हो रहा है।

राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’ 

इसके लिए राहुल गांधी ने दोबारा से पदयात्रा शुरू की है जो मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ भारत को न्याय चाहिए और न्याय मिल नहीं रहा तो यह यात्रा राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से बदलाव की आज स्थिति है परंतु जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलता है, उस पर ED का इस्तेमाल करती है।

उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि मैं भी लंबे समय तक विधानसभा में रहा हूं। स्पीकर के पद पर भी कार्य किया है। मगर निलंबित करने की बात आती है तो केवल एक या दो दिन निलंबित किया जाता है। पूरे सेशन के लिए विपक्ष को निलंबित करना सीधे तौर पर प्रजातंत्र पर हमला है। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा यह चुनाव की तैयारी भी है और वह लोगों के बीच भी जाएंगे।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com