मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, कहा- पोलिंग बूथ को मजबूत करना पहली प्राथमिकता

Rakesh

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर के रघुबरपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग बूथ को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। क्योंकि बूथ को मजबूत बनाकर हम अपना चुनाव निर्णायक बना सकते हैं और अपने कांग्रेस के उम्मीदवार को मज़बूती से चुनाव जितवा सकेंगे।

delhi congress
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर के रघुबरपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग बूथ को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। क्योंकि बूथ को मजबूत बनाकर हम अपना चुनाव निर्णायक बना सकते हैं और अपने कांग्रेस के उम्मीदवार को मज़बूती से चुनाव जितवा सकेंगे।

दिल्ली के भाजपा सांसदों की नाकामयाबियों को जानता के बीच ले जाएं कांग्रेसी 

गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र के रघुबरपुरा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में अरविन्दर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमे दिल्ली के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की नाकामयाबियों को जानता के बीच ले जाना होगा और विशेषकर दिल्ली में भाजपा के सातों सांसदों ने अपने दस साल के कार्यकाल में जनहित का जब कोई काम नहीं किया तो अब जनता के बीच हमें उनका चेहरा बेनक़ाब करना होगा।

श्री लवली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए मैदान में रहना चाहिए क्योंकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समर्थन के बिना हमारा कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा नहीं कर पाएगा। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को आगामी चुनावों में विजयी बनाने में मदद करने की अपील की।

श्री लवली ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ देश भर में जनता के साथ अन्याय की आवाज़ उठाने हेतु राहुल गांधी जी के अथक प्रयासों को सार्थक करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी करनी होगी। इस अवसर पर निगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व अप महापौर वरयाम कौर, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कुमार, जय करण चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष संजय शर्मा, इशरत खान, लतीफ, श्रीराम त्यागी, सोनू वधवा, गोल्डी, राहुल सैनी, बब्बू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी मौजूद थे।

शेयर करें