Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः मेरी आत्मा में कांग्रेस, पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहाः निर्मल सिंह

हरियाणाः मेरी आत्मा में कांग्रेस, पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहाः निर्मल सिंह

अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक जैन व पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में निर्मल सिंह व चित्रा सरवारा का कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वागत समारोह किया गया। अशोक जैन व सुधीर जायसवाल ने कहा कि निर्मल सिंह का राजनीतिक जीवन ही कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक जैन व पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में निर्मल सिंह व चित्रा सरवारा का कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वागत समारोह किया गया। अशोक जैन व सुधीर जायसवाल ने कहा कि निर्मल सिंह का राजनीतिक जीवन ही कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

निर्मल सिंह ने अंबाला ब्लाक यूथ कांग्रेस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के साथ ही हरियाणा की कांग्रेस सरकार के समय मंत्री के रूप में प्रदेशवासियों की सेवा की। हरियाणा से 4 बार विधायक व प्रदेश सरकार में 2 बार मंत्री रहे चौ. निर्मल सिंह एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव रहीं चित्रा सरवारा मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।

कहा कि  इलाके में उनकी छवि संघर्षशील और कर्मठ नेता की है। स्वागत समारोह में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ के उत्साह और जोश को देखकर गदगद निर्मल सिंह ने कहा कि मेरी आत्मा में कांग्रेस बसती है। मेरा पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है। हमारे सभी साथी उलटी हवाओं के खिलाफ चले, कष्ट भी सहे लेकिन कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है।

कांग्रेस के हर सच्चे सिपाही को पार्टी का संदेश लेकर घर- घर होगा जाना 

निर्मल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आज पूरे देश में न्याय यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। कांग्रेस के हर सच्चे सिपाही को आज पार्टी का संदेश लेकर घर- घर जाना होगा और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि आज हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

कहा कि पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिए कच्चे में बदल दिया गया। जिसमें न नौकरी है न पेंशन। यही काम अग्निवीर योजना में हुआ। जिसमें 18 साल का नौजवान भर्ती होगा और 4 साल बाद 22 की आयु में बेरोजगार होकर घर लौट आएगा। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि पूरे हरियाणा में आज कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com