1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: एयर होस्टेस के घर मे घुस कर रेप के आरोप में,कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Delhi News: एयर होस्टेस के घर मे घुस कर रेप के आरोप में,कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Air Hostess Rape: दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है ,शराब के नशे मे आरोपी हरजीत यादव जो की खुद को दिल्ली के खानपुर इलाके का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताता है उसने एयर होस्टेस के घर मे घुस कर रेप की उससे पहले उससे मारपीट भी की,दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Air Hostess Rape: दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है ,शराब के नशे मे आरोपी हरजीत यादव जो की खुद को दिल्ली के खानपुर इलाके का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताता है उसने एयर होस्टेस के घर मे घुस कर रेप की उससे पहले उससे मारपीट भी की,दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है

पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना

एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है की 25 सितंबर यानी बीते रविवार को आरोपी हरजीत यादव शराब के नशे में उसके घर मे घुस गया पहले उसने काफी मार पीट किया उसके बाद उसके साथ रेप जैसा घिनौना काम किया,दोनों एक दूसरे को पिछले डेढ़ महीने से जानते हैं,पीड़िता ने बताया की उसकी और आरोपी हरजीत यादव की मुलाक़ात प्रॉपर्टी के मामले में हुई थी

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पीड़िता एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है और मूलतः उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली है,पुलिस को दिये बयान मे पीड़िता ने बताया है की उसे रेंट पे नए घर की तलाश थी आरोपी ने उसे घर ढूंढने में मदद का आश्वासन दिया था,इसी सिलसिले मे कई बार फोन पे भी बात हुयी थी,दोनों एक दूसरे को पिछले केवल डेढ़ महीने से ही जान रहे थे

आरोपी हरजीत यादव एयर होस्टेस के घर पे आ कर कहा कि वह एक घर देखकर आया है, जिसपर पीड़िता ने उसे घर के अंदर बुला लिया. इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. पीड़िता आरोपी को धक्का देकर घर से बाहर आ गई और आरोपी को वहीं बंद कर दिया. उसने पड़ोसी की मदद से पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची महरौली पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा. जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. वहीं आरोपी के मेडिकल जांच में उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है.

पढ़ें :- शराब की दुकान में धारदार हमला — सेल्समैन पर चाकू और हॉकी स्टिक से जानलेवा वार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com